{"_id":"5f6645e48ebc3e2cc02f9ab8","slug":"accident-badaun-news-bly4204169118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। दातागंज-समरेर मार्ग पर शनिवार दोपहर लकड़ी भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हड़बड़ाहट में चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर कोतवाली भेजा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वौरा निवासी राम सिंह (35) पुत्र झम्मन लाल शनिवार दोपहर अपनी साइकिल लेकर समरेर की बाजार घरेलू सामान खरीदने जा रहा था। बताते हैं कि राम सिंह खलीलपुर गांव के पास पहुंचा था कि उसी समय सामने से आ रहे लकड़ी भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे राम सिंह साइकिल समेत ट्रॉली के नीचे आ गया और उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। ये देखकर चालक के होश उड़ गए। वह तुरंत ट्रैक्टर को बंद करके उससे कूदकर भाग गया।
हादसे को देखकर कुछ ही देर में लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने साइकिल सवार का नाम पता किया। फिर उसके परिवार वालों को सूचना दी। इससे परिवार वाले भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। तब तक पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कोतवाली भिजवा दिया। उसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर दिनेश (17) पुत्र रमेश सिंह अपने दोस्त संदीप के साथ बाइक से 17 सितंबर को धमेई गया था। उस समय दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। धमेई से लौटते समय शहर के बाईपास पर ग्राम भगवतीपुर के नगला घेर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। शुक्रवार रात दिनेश की बरेली में मौत हों गई। परिवार वाले उसका शव गांव ले गए। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।