फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

उघैती में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन की मौत, चार घायल... नाबालिग चला रहा था ट्रैक्टर

Thu, 20 Feb 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग एक ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर लकड़ी काटने जा रहे थे, तभी रास्ते में खितौरा के नजदीक अचानक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर एक किशोर चला रहा था, जो हादसे के बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर निवासी जब्बार पुत्र शाबिर लकड़ी काटने का काम करता है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे जब्बार उसी गांव के नफीस (35) पुत्र अनीस, नासिर (46) पुत्र भुल्लन, अफजल (40) पुत्र मोहब्बो अली, जाविद पुत्र भुल्लन, तसब्बर पुत्र मुमत्याज और हनीफ पुत्र मुसर्रफ अली को लेकर लकड़ी काटने उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम दम्मीनगर जा रहे थे। सभी लोग होतीपुर निवासी रामफल के ट्रैक्टर पर सवार थे। ट्रैक्टर रामफल का नाबालिग बेटा चला रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राली में खितौरा गांव के पास पहुंचे होंगे। वहां सड़क पर रेता और बजरफुट पड़ा था, जिस पर चढ़ने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस हादसे में नफीस और अफजल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नासिर ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद तीनों लोगों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली अपने कब्जे में ले ली है। देर शाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

नाबालिग की नादानी और सड़क पर पड़े रेत ने ले तीन लोगों की जान
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए हादसे का जिम्मेदार और कोई नहीं, बल्कि नाबालिग ड्राइवर की नादानी और सड़क पर डाला गया रेत-बजरफुट रहा। हादसे के दौरान काफी अंधेरा था। चालक नाबालिग होने के साथ उसे ज्यादा अनुभव नहीं था। इस कारण वह सड़क पर पड़े रेत-बजरफुट की ऊंचाई का अंदाजा नहीं लगा सका और ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तीन लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम होतीपुर निवासी रामफल अपना ट्रैक्टर-ट्राली किराए पर चलाता था। उसके लकड़ी ठेकेदार जब्बार से अच्छे संबंध हैं। ठेकेदार जहां भी लकड़ी काटने जाता है, रामफल का ही ट्रैक्टर लेकर जाता है। दो दिन पहले उसने उघैती क्षेत्र के ग्राम दम्मीनगर में लकड़ी काटने का ठेका लिया था। मंगलवार रात जब्बार अपने गांव के नफीस, नासिर, अफजल, जाविद, तसब्बर और हनीफ आदि को मजदूरी पर लकड़ी काटने के लिए अपने साथ ले जा रहा था। ट्रैक्टर रामफाल का नाबालिग बेटा चला रहा था। उसकी उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है।
इधर, खितौरा निवासी एक व्यक्ति सड़क किनारे अपनी दुकानों का निर्माण करवा रहा है। उसकी दुकान के सामने सड़क पर रेता, बजरफुट पड़ा है। कुछ दूरी पर ईंटों के रोड़े का ढेर लगा है। अगर ये रेत बजरफुट सड़क पर नहीं पड़ा होता तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता। घायल लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर की गति भी काफी तेज थी। इससे ट्रैक्टर रेत बजरफुट पर चढ़कर उछलते ही पलट गया। इस हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं। हालांकि हादसे के बाद वह मौके से भाग गया।

बहबलपुर में मातमी सन्नाटा
ग्राम बहबलपुर के तीन लोगों की मौत से बुधवार को पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। तीनों लोगों के घर आसपास हैं। तीनों एक साथ काम करते थे। उनके परिवार वालों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सभी मजदूरी पर निर्भर थे। इस हादसे से बुधवारों को तीनों परिवारों में कोहराम मचा रहा। गांव की गलियां सुनसान रहीं। गांव के अधिकांश लोग काम पर नहीं गए। कई घरों में तो चूल्हे भी ठंडे पड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed