फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने के बाद पेड़ से टकराया, युवक की मौत

Wed, 18 Dec 2019 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
accident
दहगवां (बदायूं)। तेज रफ्तार ट्रैक्टर रोड किनारे पलटने के बाद पेड़ से टकरा गया। इसमें युवक की मौत हो गई और ट्रैक्टर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा सोमवार रात दहगवां चौराहा के पास हुआ। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव समसपुर कुबरी निवासी 28 वर्षीय प्रेमराज सोमवार शाम बदायूं-मेरठ हाईवे स्थित एक होटल पर ट्रैक्टर से खाना आने गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह वहां से लौट रहा था। दहगवां चौराहा से अंदर की ओर आते वक्त वह ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। ऐसे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलटा और पेड़ से टकरा गया। हादसे में प्रेमराज गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पुलिस ने उसे दहगवां स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात हालत ज्यादा खराब होने पर जिला अस्पताल से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाने वक्त प्रेमराज ने रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रेमराज तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिवार में पत्नी के साथ उसकी चार संतानें भी हैं। इसमें सबसे बड़ी बेटी अनीता की उम्र करीब 12 साल है। इसके बाद 10 वर्षीय भुवनेश, आठ वर्षीय सर्वेश और पांच वर्षीय बेटी मीनाक्षी है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed