{"_id":"5df7db5d8ebc3e87a76280b9","slug":"accident-badaun-news-bly388351812","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टंट करने के दौरान बाइक फिसली, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टंट करने के दौरान बाइक फिसली, एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दातागंज रोड पर एचपी इंटरनेशनल स्कूल के पास सोमवार शाम स्टंट करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद उसके जीवित होने की आस में परिवारवाले बरेली लेकर चले गए। बाद में गंभीर हालत में दूसरे को भी रेफर कर दिया गया।
जान गंवाने वाला अंकित शर्मा (20) शहर के आदर्श नगर में रहने वाले अनिल शर्मा का बेटा था। मूलत: बुलंदशहर के खुर्जा के रहने वाले अनिल शर्मा की तैनाती अलीगढ़ मंडी समिति में है। उनकी पत्नी उझानी स्थित बांके बिहारी लॉ कॉलेज में लेक्चरर हैं। अंकित सोमवार शाम आवास विकास निवासी अपने दोस्त अर्पित पुत्र मुकेश यादव के साथ बाइक से निकला था। बताते हैं कि दोनों दोस्त दातागंज रोड पर एचपी इंटरनेशनल स्कूल के पास बाइक से स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान बाइक बुरी तरह से फिसल गई। करीब 20 मिनट तक दोनों मौके पर पड़े रहे। बाद में सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवाया जा रहा था, लेकिन परिवार वाले अंकित के जीवित होने की बात कहते हुए नहीं माने और बरेली लेकर चले गए। बताते हैं कि वहां भी अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव लेकर वहां से सीधे खुर्जा के लिए चले गए। अंकित का मेडिकल करने वाले ईएमओ डॉ. जीके गुप्ता का कहना है कि उनके अनुसार युवक की मौत अस्पताल पहुंचने से करीब आधा घंटे पहले ही हो चुकी थी, लेकिन परिवार वाले नहीं माने और वह उसे बरेली ले गए। संवाद
टीन एजर्स बाइकर्स के लिए काफी भाता है दातागंज रोड
- दातागंज रोड पर ट्रैफिक ज्यादा नहीं है। शहर के पास अन्य रोड के मुकाबले इसकी हालत भी बेहतर है। ऐसे में टीन एजर्स बाइकर्स के लिए यह रोड काफी पसंद आता है। गौर करने वाली बात यह है कि एचपी इंटरनेशनल स्कूल के सामने से ही मझिया गांव का रास्ता जाता है। पास में ही सूरज कुंड स्थित है। सूरज कुंड पर स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं जो आपस में प्रेमी युगल होते हैं, घंटों बिताया करते हैं। इस कारण यहां युवाओं की आवाजाही काफी ज्यादा रहती है।