{"_id":"5ddecca98ebc3e54b7675c91","slug":"accident-badaun-news-bly385793426","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बुधवार रात इस्लामनगर-बिसौली रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी गिरिराज (26) पुत्र बिहारीलाल बाइक लेकर बिसौली की ओर से लौट रहा था। तभी रास्ते में मोड़ पर सामने से आई बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। इस हादसे के दौरान गिरिराज हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कस्बा शेखूपुर निवासी कंचन (9) पुत्री गंगाचरन और पिंकी (8) पुत्री ब्रजपाल बुधवार शाम सड़क किनारे खड़ी थीं। उसी समय कादरचौक जा रही एक कार ने दोनों बच्चियों को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। फिर चालक दोनों बच्चियों को कार के नीचे फंसा छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने कार उठाकर बच्चियों को निकाला। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से एक बरेली रेफर कर दी गई है। कार को पुुलिस ने कब्जे में ले लिया है।