{"_id":"5dd2eafb8ebc3e54c435d0b5","slug":"accident-badaun-news-bly3845233123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर में तय हुआ शादी का रिश्ता, रात में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर में तय हुआ शादी का रिश्ता, रात में हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। रविवार दोपहर जिस युवक की शादी का रिश्ता तय हुआ था, उसकी रात में जान चली गई, जिससे उसके घर में मातम पसर गया। बाद में उन्होंने युवक के शव को दफन कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती तहसील निवासी शाने आलम (20) पुत्र पप्पू की शादी रविवार दोपहर बरेली जिला निवासी लड़की से तय हुई थी। दोपहर के समय घर में कई रिश्तेदार मौजूद थे। घर का पूरा माहौल खुशनुमा था। सभी अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे। शाम तक ऐसा ही माहौल चलता रहा। रात करीब आठ बजे शाने आलम अपने दोस्त भूरा (21) पुत्र मस्ताना के साथ बाइक पर पापड़ गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में पुलिया के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उस समय कोई हेलमेट भी नहीं लगाए था। परिवार वाले उन्हें बरेली ले गए, जहां रास्ते में शानेआलम की मौत हो गई। परिवार वाले उसके शव को घर ले गए। बाद में उसके शव को दफन कर दिया। पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी से इंकार किया है। संवाद
सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिवार वाले उसे हायर सेंटर ले गए थे, जहां उसकी रास्ते में मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरपारा निवासी सादाव (22) पुत्र हुसैनउद्दीन रविवार दोपहर उझानी रोड आरफीन मस्जिद के सामने से गुजर रहा था। उसी समय तेज रफ्तार में आए बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवकों ने टक्कर मार दी। इससे सादाव गंभीर रूप से घायल हो गया। तो वहीं युवक अपनी बुलेट छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वाले युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परंतु रास्ते में युवक की मौत हो गई। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। संवाद