{"_id":"5db7304e8ebc3e013202b408","slug":"accident-badaun-news-bly381885238","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार देर शाम बिसौली में दो बाइक सवार आपस में टकरा गए, जिसमें दोनों की मौत हो गई। उनमें से कोई हेलमेट नहीं लगाए था। वहीं दातागंज क्षेत्र में एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई जबकि एक अन्य घटना में एक महिला ने बाइक से गिरकर दम तोड़ दिया। इधर, कुंवरगांव क्षेत्र में दो बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई।
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहरौली निवासी संदीप (28) पुत्र लच्छू सोमवार देर शाम भैयादूज का सामान खरीदकर बिसौली से घर लौट रहा था। उसकी बाइक परसिया गांव के पास पहुंची थी कि उसी समय सामने से बिसातखाने का सामान बेचकर लौट रहे धनपाल (27) पुत्र लालू निवासी ग्राम अपगना परवेज नगर की बाइक से टक्कर से हो गई। इस हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धनपाल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदीप के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया, जबकि धनपाल को अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके कुछ देर बाद धनपाल ने भी दम तोड़ दिया। उसके भी शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस दौरान कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे के बाद से दोनों के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर धीरपुर निवासी पंकज (23) सोमवार को अपनी ससुराल बिरियाडांडी आया था। बताते हैं कि देर शाम वह अपनी ससुराल में सड़क किनारे खड़ा था। उसी वक्त किसी अज्ञात वाहन ने आकर उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। देर रात तक पुलिस घटनास्थल पर जमी रही। तब तक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका। इधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गनगोला के पास सोमवार शाम बुद्धिदेवी (20) पत्नी हरवीर की बाइक से गिरकर मौत हो गई। महिला मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम सितावनगर की रहने वाली थी। परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
कुंवरगांव। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में खेड़ा नवादा निवासी गुड्डू (25) पुत्र शाकिर बिजली फिटिंग का कार्य करता था। रविवार दोपहर गुड्डू बिजली फिटिंग करने बनेई गांव जा रहा था। तभी रास्ते में ग्राम ललेई के पास सामने तेज गति में आया बाइक सवार टकरा गया। इस हादसे में गुड्डू की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक बाल-बाल बच गया। वह बगैर नंबर प्लेट की बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने गुड्डू के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। वहीं दोनों बाइक कब्जे में लेकर टक्कर मारने वाले की तलाश शुरू कर दी है।