फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

ढकनगला घाट पर गंगा में युवक बहा, खोजबीन में जुटे गोताखोर

Tue, 29 Oct 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
accident
उझानी (बदायूं)। दो दोस्तों के साथ गंगा नहाने के लिए ढकनगला घाट पर पहुंचा युवक लापता हो गया। उसकी चप्पलें और कपड़े घाट पर ही गंगा किनारे रखे मिले। घरवालों ने आसपास के गोताखोरों को बुलाकर उसकी खोजबीन कराई लेकिन दूसरे दिन भी कोई सुराग हाथ नहीं लगने से घरवालों को अनहोनी की आशंका सताने लगी है। हादसे के बाद डरे-सहमे दोस्तों ने भी लापता युवक के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हरपालपुर निवासी राजेशनाथ (35) पुत्र भूपनाथ अपने दो दोस्तों के साथ रविवार सुबह में घर से यह कहकर निकला था कि गंगा नहाकर दोपहर में लौटेगा। दोपहर तक वह नहीं लौटा परिवार के लोग गंगा के ढकनगला घाट पर पहुंच गए। घाट पर राजेश के कपड़े और चप्पलें मिलीं तो उन्हें शक यकीन में बदलने लग गया कि वह नहाते समय गंगा में बह गया है। घरवालों ने राजेश के दोस्तों को भी मौके पर बुला लिया। उन्होंने राजेश के घरवालों को यह तो बताया कि तीनों ने एक साथ स्नान किया था लेकिन वह किस समय बह गया, यह पता नहीं लग पाया। घरवालों में भाई संजीव नाथ ने आसपास इलाके के गोताखोरों को बुलाकर रविवार दोपहर में खोजबीन शुरू करा दी। खोजबीन का काम दूसरे दिन भी शाम तक चला लेकिन राजेश का सुराग नहीं लग पाया है। लापता राजेश के परिजन ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


कछला गंगाघाट से आगरा की बालिका लापता
उझानी (बदायूं)। आगरा सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति बिहार इलाके से सोमवार सुबह चार-पांच परिवारों के महिला-पुरुष निजी बस से स्नान और धार्मिक अनुष्ठान कराने के लिए पहुंचे। सभी लोगों ने गंगा स्नान किया लेकिन अनुष्ठान के दौरान ही राखी (12) पुत्री सतीश चंद्र लापता हो गई। राखी की गंगाघाट और आसपास इलाके में खोजबीन भी की गई। शाम तक घरवाले उसे तलाशने में जुटे रहे, लेकिन उसका पता नही चला। उन्होंने कछला चौकी इंचार्ज ललित कुमार को गुमशुदगी से अवगत कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed