फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

तीसरी मंजिल पर फर्नीचर की दुकान में लगी आग

Mon, 21 Oct 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में छह सड़का मार्ग स्थित तीसरी मंजिल पर एक फर्नीचर की दुकान में रविवार रात नौ बजे आग लग गई। इससे मार्केट में अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंच गई। आनन-फानन में तीन फायर ब्रिगेड बुला ली गईं। वहीं डीएम-एसएसपी समेत सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

शहर के फरशोरी टोला निवासी आफताब की छह सड़का स्थित जोगीपुरा मोहल्ले (बाजे वाली गली) में शमा ट्रेडर्स के नाम से फर्नीचर की दुकान है। आफताब रविवार रात करीब पौने नौ बजे दुकान बंद करके घर चले गए। उसके कुछ देर बाद पड़ोसी दुकानदारों ने दुकान की तीसरी मंजिल पर धुएं के साथ आग की लपटें उठती देखीं। इससे अफरातफरी मच गई। पड़ोसी दुकानदारों ने तुरंत उन्हें, पुलिस के साथ फायरब्रिगेड को भी सूचना दी। इधर, परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंचे आफताब ने नीचे दुकान में रखे सोफे, गद्दे और अन्य सामान को आनन-फानन में बाहर निकलवाया। तब तक फायरब्रिगेड और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी होने पर डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी समेत सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम के आदेश पर सहसवान और दातागंज से भी फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया। नगर पालिका से पानी का टैंकर मंगाया गया। तब कहीं डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताते हैं कि तीसरी मंजिल पर लकड़ी की छीलन और लकड़ी के अलावा कुछ फर्नीचर रखा हुआ था। जो सारा जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। माना जा रहा है कि दुकान में शॉर्टसर्किट हुआ, जिससे आग लगी।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना जैसे ही मिली थी कि तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया गया था। उसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। दुकानदार का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। ऊपर लकड़ी की छीलन और कुछ लकड़ी पड़ी थी जो जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed