{"_id":"5d87b82b8ebc3e93a8446452","slug":"accident-badaun-news-bly377177548","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो लोगों को चपेट में लिया, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो लोगों को चपेट में लिया, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कछला चौराहे पर बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दुकान के सामने खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। दोनों घिसटते चले गए। लहूलुहान हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इधर मौके पर जुटी भीड़ ने चालक समेत तीन युवकों को दबोच लिया। इनमें एक तो भाग गया लेकिन दो युवक नहीं भाग सके। इन्हें भीड़ में शामिल लोगों ने दुकान में बंद कर दिया और जमकर पिटाई लगाई, जिससे वे लहूलुहान हो गए। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस फोर्स ने दोनों को मुक्त कराया।
बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला चौराहा स्थित सहसवान मोड़ पर हादसा हुआ। कछला के वार्ड नंबर-चार निवासी ओमप्रकाश (46) गांवों में साइकिल से जाकर अचार बेचने का काम करता था। घर से निकलने के बाद वह साइकिल साइड में करके उसी के पास खड़े होकर कस्बे के ही स्वतंत्र बाबू (55) से बातें करने लगा। उसी दौरान हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ते समय चालक उसे काबू में नहीं रख सका। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ओमप्रकाश को रौंदा फिर स्वतंत्र बाबू को चपेट में ले लिया। अगला पहिया उतर जाने के बाद ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच फंसकर वे घिसटते चले गए। ओमप्रकाश की इलाज शुरू होने से पहले ही जिला अस्पताल में मौत हो गई। यहां भर्ती कराए गए स्वतंत्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद चौराहे पर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार तीन युवकों को दबोच लिया। मौके पर ही इनकी पिटाई की। इनमें से एक युवक तो भाग गया, लेकिन दो युवक नाराज भीड़ की गिरफ्त से मुक्ति नहीं पा सके। भीड़ में शामिल लोगों ने दोनों युवकों को एक दुकान में बंद दिया और जमकर पीटा। भीड़ के शिकार बने दोनों युवक सहसवान निवासी हसमुद्दीन और महबूब हैं जो मजदूरी करते हैं। उन्हें छुड़वाने के लिए कछला चौकी इंचार्ज समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तो भीड़ ने हंगामा कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उन्हें मुक्त करा पाई। पुलिस ने घायल मजदूरों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
चश्मदीद बोले, नशे की हालत में था ड्राइवर
कछला चौराहे पर जिस समय ट्रैक्टर बेकाबू हुआ, तब मौके पर कई लोग थे। हादसे के बाद तीन युवकों को पकड़ा गया। इसमें चालक बताए जा रहे एक युवक के मुंह से शराब की बू आ रही थी। चश्मदीद की माने तो पकड़े जाने पर उसने खुद ही हंगामा शुरू कर दिया। बाद में भीड़ के चंगुल से छूटकर भाग गया। भीड़ के गुस्से का शिकार बने युवकों ने उसका नाम भी पुलिस कर्मियों को बता दिया है। ट्रैक्टर गांव पिपरौल की ओर यूकेलिप्टस की लकड़ियां लोड करने के लिए निकला था।