{"_id":"5d827cbd8ebc3e017768abec","slug":"accident-badaun-news-bly376619738","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से टेंपो पलटा, चालक समेत दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से टेंपो पलटा, चालक समेत दो युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कछला पुल पर बुधवार दोपहर में रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे टेंपो पुल पर ही पलट गया। इसके चलते चालक समेत दो युवक उसके नीचे फंस गए। राहगीरों ने घायल दोनों युवकों को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन चालक रोडवेज बस को कासगंज की ओर भगा ले गया। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया है।
हादसा दोपहर में करीब दो बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीरगंज निवासी मंजू सिंह (17) पुत्र रक्षपाल कश्यप और उसी गांव का रहीस पाल (18) पुत्र गनपत सिंह सुबह मछलियों का शिकार करने के लिए टेंपो लेकर कासगंज जिले के सलेमपुर गए थे। लौटते में सोरों से टेंपो में तीन युवक और सवार हो गए। कछला पुल पर मोड़ के पास ही सामने से टेंपो को तेज रफ्तार बरेली डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो पुल पर ही पलट गया। गनीमत यह रही कि टेंपो उछल कर पुल की रेलिंग से नहीं लगा, वरना वह नीचे गंगा में भी गिर सकता था। टेंपो के नीचे मंजू और रहीस पाल दब गए, जबकि उसमें सवार तीन अन्य युवक सरक कर दूसरी साइड में गिर गए।
यह देख आसपास के लोग भी दौड़ आए। उन्होंने टेंपो सीधा करके दोनों युवकों को बाहर निकाल लिया। बाद में पुलिस बुलाकर दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछला में भर्ती कराया गया। भनक लगते ही घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उधर, मौका पर पाकर चालक रोडवेज बस को कासगंज की ओर भगा ले गया। राहगीरों में दो युवकों ने बस का नंबर भी नोट कर लिया। कछला चौकी पुलिस कर्मियों को बस का नंबर बता दिया गया है।