{"_id":"5d51540e8ebc3e6cd5068234","slug":"accident-badaun-news-bly372153423","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गिरे कांवड़िये की अपनी ही ट्रॉली के पहिए के नीचे दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से गिरे कांवड़िये की अपनी ही ट्रॉली के पहिए के नीचे दबकर मौत
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला से कांवड़ मेें जल भरकर शिवालय की ओर निकले ट्रैक्टर से गिरकर कांवड़िया अपनी ही ट्रॉली की चपेट में आ गया। ट्रॉली के पहिए के नीचे दब जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अफरातफरी और हंगामा के बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कांवड़िया का शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है।
हादसा दिल्ली हाईवे स्थित बाईपास पर दोपहर में हुआ। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ा निवासी कांवड़ियों की टोली तड़के करीब पांच बजे कछला गंगाघाट पहुंची थी। लौटते में कांवड़िये अपनी ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मेन मार्केट की बजाय बाईपास से होकर निकले। ट्रैक्टर पर चालक के अलावा चार कांवड़िया भी बैैठे थे। इसी दौरान कांवड़ियों में से एक कांवड़िया राघवेंद्र (35) पुत्र भूपराम ट्रॉली पर से गिर पड़ा। चालक ट्रैक्टर को रोकता, उससे पहले ही वह ट्रॉली के पहिए के नीचे दब गया। ट्रॉली का पहिया उसके सिर पर होकर उतर गया। इसे लेकर कांवडियों ने गुस्से का इजहार भी किया। हंगामे और अफरातफरी के बीच भनक लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने हादसे के बारे में जानकारी करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पुलिस के कब्जे में है। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि हादसा कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से ही हुआ है। फिलहाल उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।
रफ्तार की होड़ में 11 कांवड़िया घायल
उझानी। कछला से जल भरने के बाद शिवालयों की ओर निकले कांवड़ियों की टोलियों में रविवार रात आगे निकले की होड़ के दौरान हाईवे पर कई स्थानों पर हादसे हुए। हादसों में बरेली सुभाषनगर निवासी राकेश कुमार, कैंट क्षेत्र के गांव कादरपुर निवासी अरविंद, अर्जुन, भोजीपुर के गांव खैरपुर निवासी राजा, विपिन कुमार, महेश, बाबूराम, सीबीगंज निवासी रमेश और बबलू, शाहजहांपुर के राहुल, अलापुर निवासी पंकज, रानी पत्नी रामलाल घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल भी कराया गया।