{"_id":"5d1df6378ebc3e3c7c22c4f4","slug":"accident-badaun-news-bly367299574","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कछला के पंखियानगला में चालक की लापरवाही से चार साल का मासूम बालक चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
गुरुवार को पंखियानगला निवासी जसरूफ का चार वर्षीय बेटा तैय्यब घर के बाहर खेल रहा था। पास में ट्रैक्टर भी खड़ा था। इसी दौरान चालक ने ट्रैक्टर मोड़ने के लिए बैक गियर डाला तो पीछे खेल रहा तैय्यब उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने चालक को दबोचकर पीट दिया।
मारपीट और हंगामे के दौरान ट्रैक्टर चालक लोगों से छूटकर भाग गया। सूचना के बाद कछला चौकी से पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में शव को उसके पिता के हवाले कर दिया गया। बताते हैं कि ट्रैक्टर मालिक और चालक मृत बालक के परिवार के हैं। इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।