फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accelerate the construction of Ganga Expressway and Industrial Corridor

Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारे के निर्माण में तेजी लाएं

Wed, 20 Dec 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Accelerate the construction of Ganga Expressway and Industrial Corridor
गंगा एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कार्य का संबं​​​धित अ​धिकारियों के साथ निरीक्षण करतीं कमिश्नर सौम्
मंडलायुक्त ने लोक लेखा समिति के अफसरों के साथ किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शाहजहांपुर के विधायक वीर विक्रम सिंह व डीएम मनोज कुमार ने लोक लेखा समिति के अधिकारियों के साथ बिनावर में गंगा एक्सप्रेसवे एवं औद्योगिक गलियारा निर्माण का औचक निरीक्षण किया। समिति ने कार्य की प्रगति को देखा एवं इसके अंतर्गत की गई व्यय धनराशि के संबंध में जानकारी ली। साथ ही निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जनपद में प्रगति पर है। सदर तहसील के अन्तर्गत बिनावर क्षेत्र के पास गंगा एक्सप्रेस के समीप औद्योगिक गलियारे का निर्माण यूपीडा करा रहा है।
विज्ञापन

औद्योगिक गलियारे से लोगों को रोजगार मिलेगा। जनपद में एक्सप्रेसवे लगभग 92 किमी में सदर, बिल्सी, बिसौली और दातागंज तहसील से गुजर रहा है। माना जा रहा है कि औद्योगिक गलियारे के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के उद्योग लगेंगे। जिसका लाभ जनपद के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि कार्य तेज गति से कराया जाए। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस अवसर पर एडीएम एफआर राकेश कुमार पटेल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed