बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सैदपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने छात्र संवाद संगोष्ठी का आयोजन बगरैन के गौरी शंकर इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत प्रतिनिधि प्रमुख रविकांत शुक्ला ने कहा कि आज अभाविप का 77वां स्थापना दिवस है। यह यात्रा भारत के विकास की रही है। ज्ञान, शील, एकता ध्येय वाक्य के साथ कार्य करने वाले अभाविप कार्यकर्ताओं ने सदैव ही राष्ट्र प्रथम भावना के साथ कार्य किया है। आज अभाविप की आवाज, भारत के युवाओं की आवाज का प्रतिनिधित्व कर रही है। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला सह संयोजक आशीष देव मिश्रा ने कहा कि परिषद की कार्यशैली भारतीय समाज की कार्यशैली और अभाविप के कार्यकर्ता राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए कार्यरत हैं। इस मौके पर जिला अभाविप के जिला विस्तारक अरुण सूर्यवंशी, विद्यालय प्रबंधक वरुण शर्मा, प्रधानाचार्य अखिलेश शंखधार, मृदुल शर्मा, अंकित शाक्य, भानु प्रताप,शिवम सिंह, ईशान भारद्वाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।