बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बदायूं की बिनावर इकाई का गठन बुधवार को किया गया। विधार्थी परिषद ब्रज के प्रांत मंत्री अंकित पटेल के साथ विभाग संयोजक हरिमोहन सिंह, विभाग संगठन मंत्री आकाश पाल की उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। इसमें अंशु श्रीवास्तव को नगर मंत्री, आयुष ठाकुर, आयुष शंखधार, अभय प्रताप, मोहित पाल को नगर सह मंत्री, कौशल पाल को नगर आंदोलन प्रमुख, रामानंद को नगर सह आंदोलन प्रमुख, ऋषभ माथुर को नगर सोशल मीडिया विवेक प्रताप नगर मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया। इस मौके पर दीपक शर्मा, अनुपम सैन,लकी माथुर, अरविंद पाल, हिमांशु श्रीवास्तव, आकाश शर्मा, अंशु, नंदू माथुर को नगर इंटर कॉलेज प्रमुख बनाया गया है। संवाद