फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ABVP workers are facing the challenges of agricultural work by going from village to village

Budaun News: गांव- गांव जाकर कृषि कार्य की चुनौतियों से रूबरू हो रहे अभाविप कार्यकर्ता

Mon, 26 Jun 2023 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
ABVP workers are facing the challenges of agricultural work by going from village to village
बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक अनुभूति अभियान के अंतर्गत सैदपुर के कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मीपुर गौटिया गांव का भ्रमण कर ग्रामीण परिवेश और कृषि कार्य की चुनौतियों को समझने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के जिले भर के कार्यकर्ता ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करते हुए गांव-गांव भ्रमण कर रहे हैं। रविवार को भी जिला संयोजक मोहित शर्मा के नेतृत्व में बिसौली के हत्सा, कटघर, मदनजुड़ी, पिबारी, भानपुर आदि गांवों का भ्रमण किया गया। जिला सह संयोजक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जगत ब्लॉक के रसूलपुर बिलहरी, बुधवाई एवम कुलचौरा का भ्रमण किया।
विज्ञापन

जिला सह संयोजक अभिषेक मौर्य ने अपनी टीम के साथ फैजगंज बेहटा और इस्लामनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ संवाद कायम कर खेती-बाड़ी के कार्यों में भी हाथ बंटाया तथा बुजर्गों से वार्ता कर उनके अनुभव प्राप्त किए। अभियान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित पटेल, विभाग सह संयोजक हरिमोहन सिंह पटेल, तहसील संयोजक अमन सक्सेना, वैभव शर्मा, गोविन्द शर्मा, अर्जुन राठौर, पियूष पटेल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed