{"_id":"64b2f3fd4a9f770b5f0bab54","slug":"absconding-the-one-who-abused-the-saints-by-making-the-video-viral-badaun-news-c-123-1-bdn1004-921-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वीडियो वायरल कर संतों को अपशब्द कहने वाला फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वीडियो वायरल कर संतों को अपशब्द कहने वाला फरार
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सोनवुडी में वीडियो वायरल कर संतों को अपशब्द कहने वाला युवक फरार हो गया है। थाना पुलिस उसकी तलाश में लगी है। हालांकि अभी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्राम सोनवुड़ी निवासी एक युवक ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल किए थे। उसने दोनों वीडियो में देश के बड़े-बड़े संतों के लिए अपशब्द कहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद तमाम लोगों ने आपत्ति की। कुछ लोगों ने वीडियो ट्वीट करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।
मामले को संज्ञान में लेकर थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को एक टीम आरोपी के गांव पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश कराई जा रही है। संवाद