{"_id":"68683198c499045cfc0c5800","slug":"abhyudaya-coaching-could-not-start-due-to-non-availability-of-teachers-badaun-news-c-123-1-bdn1009-142414-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शिक्षक न मिलने से शुरू नहीं हो सकी अभ्युदय कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शिक्षक न मिलने से शुरू नहीं हो सकी अभ्युदय कोचिंग
विज्ञापन
बदायूं। सरकार की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए शुरू की गई निशुल्क अभ्युदय कोचिंग अब तक शुरू नहीं हो सकी है। कोचिंग की कक्षाएं एक जुलाई से संचालित होनी थीं, लेकिन अब तक शिक्षक नहीं मिले हैं। इससे प्रतियोगी छात्रों में नाराजगी है।
अभ्युदय कोचिंग में प्रतियोगियों को यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए, बैंकिंग, रेलवे आदि की परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इस योजना के तहत ऐसे छात्र-छात्राओं को लाभ मिलता है, जो जिले से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीकरण कराया है, लेकिन कक्षाएं शुरू न होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
छात्रों ने बताया कि उन्होंने अभ्युदय कोचिंग में दाखिला लेकर निजी ट्यूशन छोड़ दिया था, लेकिन अब वह पछता रहे हैं। कई छात्र-छात्राओं ने जिला समाज कल्याण विभाग में जाकर जानकारी ली, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। छात्र अभिषेक कुमार ने कहा कि अगर यहीं हाल रहा तो कोचिंग का कोई फायदा नहीं मिलेगा। सरकार ने योजना तो अच्छी शुरू की, लेकिन अमल में लापरवाही हो रही है।
विज्ञापन
--
अगले सप्ताह होगा शिक्षकों का साक्षात्कार
अभ्युदय कोचिंग संचालित करने के लिए शिक्षकों का चयन किया जाना है। इसके लिए नौ, 10 जुलाई को साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार में चयनित शिक्षक ही पढ़ाएंगे।
-- -- -- -
वर्जन
- अभ्युदय कोचिंग के लिए जल्द ही शिक्षकों का चयन किया जाएगा। उसके बाद में अभ्युदय कोचिंग को शुरू कर दिया जाएगा। जुलाई में ही कक्षाएं संचालित होने लगेंगी। -केशव कुमार, सीडीओ