{"_id":"61e451410bd05260352d4922","slug":"aap-badaun-news-bly4727266129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी ने जिले की तीन सीटों पर उतारे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी ने जिले की तीन सीटों पर उतारे प्रत्याशी
विज्ञापन
रियासत अली खान। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। आम आदमी पार्टी ने जिले की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बिल्सी, दातागंज व शेखूपुर विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों की सूची मुख्यालय से जारी होने के बाद जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि बाकी तीन सीटों पर भी प्रत्याशी चयन लगभग पूरा हो चुका है। इनकी घोषणा मुख्यालय से ही की जाएगी।
आप जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने बताया कि पार्टी ने दातागंज से अधिवक्ता धीरपाल कश्यप को टिकट दिया है। धीरपाल सिंह पापड़ गांव के निवासी हैं। काफी समय से पार्टी के संपर्क में थे। अब इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाकर दातागंज से उम्मीदवार बनाया है। शेखूपुर से अल्पसंख्यक वर्ग के रियासत अली खान पर पार्टी ने दांव लगाया है। रियासत उझानी नगर के निवासी हैं। वह कुछ समय पहले ही पार्टी में आए हैं। इसके साथ ही बिल्सी से प्रत्याशी बनाए गए देवेंद्र सिंह मीणा बिसौली विधानसभा क्षेत्र के कनखेड़ी गांव के निवासी हैं। वह अनुसूचित वर्ग से हैं और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर साथ आए हैं।
-
तीन और प्रत्याशी तय, जल्द घोषणा करेंगे
आप जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने बताया कि पार्टी ने शहर, सहसवान व बिसौली सीट से भी दावेदारों का चयन कर लिया है पर अभी उनके नाम जारी नहीं कर रहे हैं। मुख्यालय से ही घोषणा की जाएगी। पार्टी हर जाति वर्ग को साथ में लेकर काम करेगी। एक लाख से ज्यादा गारंटी पत्र जिले में भरवा चुके हैं। किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली, आम उपभोक्ताओं को तीन सौ यूनिट फ्री बिजली, पुराने बिल माफ, कुल बजट का 25 फीसदी शिक्षा में लगाने के साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर जनता के बीच जा रहे हैं। दिल्ली मॉडल पर यूपी में जीत हासिल कर काम कराएंगे।
विज्ञापन
---
फोटो- 48
जिले में मजबूत है आप का संगठन, हम दमदारी से लड़ेंगे
बदायूं। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने बताया कि उनका हर विधानसभा क्षेत्र में संगठन है जिसमें 25-25 पदाधिकारी हैं। जिला कार्यकारिणी अलग है। इसके अलावा व्यापार, किसान, छात्र व महिला प्रकोष्ठ जैसी इकाइयां संगठन की हैं जिनमें कई पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में आप ने पहली बार प्रत्याशी उतारे हैं। बताया कि जिला पंचायत चुनाव में पहली बार पार्टी के समर्थित उम्मीदवार उतारे गए। उन्होंने एक महिला समेत दो जिला पंचायत सदस्यों का नाम लेकर कहा कि उन्हें आप ने चुनाव लड़ाकर जिताया पर वह दगा देकर दूसरे दलों में चले गए। कहा कि पार्टी समर्थित नौ प्रधान व 15 बीडीसी भी हमने जिताए थे पर अब उनमें भी अधिकतर अन्य दलों में चले गए। बताया कि इस बार दमदारी से लड़ेंगे और जो उम्मीदवार जीत जाएंगे उन्हें पार्टी की नीति रीति से जोड़कर रखा जाएगा। संवाद

धीरपाल कश्यप। संवाद- फोटो : BADAUN

देवेंद्र सिंह मीणा। संवाद- फोटो : BADAUN