{"_id":"6a2310ea2c94e3908b0b5f92","slug":"aam-aadmi-party-staged-a-protest-against-the-power-crisis-badaun-news-c-123-1-sbly1001-165508-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिजली संकट के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिजली संकट के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिए जाते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी। स्रोत पार्टी
बदायूं। बढ़ते बिजली संकट, अघोषित कटौती, महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कई जिलों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों और शहरों में अघोषित बिजली कटौती से किसान, व्यापारी, छात्र, कर्मचारी और आम उपभोक्ता प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता देश की सबसे महंगी बिजली दरों में से एक का भुगतान कर रही है। बावजूद इसके उसे निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली नहीं मिल पा रही। बिजली संकट के कारण उद्योग, व्यापार और खेती-किसानी पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई और घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी नेताओं ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती बंद करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति करने, बिजली दरों में वृद्धि पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर और फर्जी बिलिंग की निष्पक्ष जांच कराने, उपभोक्ताओं को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस अवसर पर दिनेश सिंह राठौर, लाल सिंह कश्यप, आरिफ हुसैन, राकेश सोलंकी, सोनू सागर, मोनू सागर, अरविंद दिवाकर आदि मौजूद रहे।