{"_id":"67b4e0d9d28833503c08d49d","slug":"a-youth-from-scheduled-caste-was-beaten-up-by-youth-from-other-community-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134504-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अनुसूचित जाति के युवक को दूसरे समुदाय के युवकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अनुसूचित जाति के युवक को दूसरे समुदाय के युवकों ने पीटा
Wed, 19 Feb 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी अनुसूचित जाति के एक युवक को दूसरे समुदाय के दो युवकों ने घेरकर पीटा। जातिसूचक शब्द कहे गए। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दिधौनी गांव निवासी नरेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 फरवरी को उनका बेटा देवांश चंद्रा एक स्कूल के वार्षिक उत्सव देखने के लिए गया था। वह स्कूल से घर लौट रहा था। इसी बीच बिल्सी के मोहल्ला नंबर तीन निवासी हसन और युसुफ मियां ने दो अज्ञात साथियों के साथ उनके बेटे को रास्ते को घेर लिया। उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जाति सूचक शब्द कहें। विरोध करने पर मारपीट की। जिससे बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने उनके बेटे को बचाया। आरोपी बेटे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर हसन और युसुफ मियां के खिलाफ एससी-एसटी, मारपीट और धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं। संवाद