फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A youth from Kasganj who had come to his in-laws' house committed suicide by hanging himself

Budaun News: ससुराल आए कासगंज के युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 22 Mar 2025 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
A youth from Kasganj who had come to his in-laws' house committed suicide by hanging himself
अजय का फाइल फोटो।
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव बिरौतिया में बृहस्पतिवार शाम ससुराल आए कासगंज निवासी युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। होली पर दिल्ली से ससुराल आया था। परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताई है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के गांव सुझावली निवासी विज्वेंद्र (30) पुत्र रामवीर सिंह पिछले सात साल से कादरचौक थाना क्षेत्र के बिरौतिया स्थित ससुराल में आकर रहने लगा था। वह मौजूदा समय में दिल्ली में पत्नी अनीता और बच्चों के साथ रहकर मेहनत मजदूरी कर रहा था। होली के चलते वह ससुराल लौटा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को वह पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली जाने वाला था। इसके लिए पत्नी अनीता ने सारी तैयारियां कर रखी थीं। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे विज्वेंद्र ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उस दौरान पत्नी घर के बाहर बच्चों के साथ बैठी थी। पत्नी अनीता जब कमरे के अंदर गई तो पति का शव फंदे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। वह रोने बिलखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। विज्वेंद्र के ससुराल पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना उसके परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
विज्वेंद्र के चाचा सोनू ने बताया कि उन्हें भतीजे की मौत पर आशंका है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ कादरचौक उदयवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।



किशोर ने मां की साड़ी का
फंदा बनाकर दे दी जान
-उझानी कस्बे के मोहल्ला गौतमपुरी की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। मोहल्ला गौतमपुरी में शुक्रवार शाम एक किशोर ने घर के कमरे में मां की साड़ी का फंदा बनाकर उससे लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। किशोर माता-पिता का इकलौता बेटा था। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम है।
मोहल्ला गौतमपुरी निवासी अजय (16) पुत्र सतेंद्र सिंह शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके पिता ड्राइवर हैं। वह अक्सर बाहर ही रहते हैं। घर पर अजय अपनी मां रीना और छोटी बहन संगम के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि संगम ननिहाल गई थी। घर पर अजय व उसकी मां थी।
शुक्रवार को मां घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में लेटी थी। इसी बीच अजय ने कमरे में जाकर मां की साड़ी से गले में फंदा लगाकर जान दे दी। अजय की मां जब छत से नीचे उतरकर आईं तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। बेटे का शव फंदे पर देख वह दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगीं। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोग घर में जुट गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार व आसपड़ोस के लोगों से घटना की जानकारी की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाया है। किशोर द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम के पीछे क्या वजह रही। इस पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उझानी कोतवाल नीरज मालिक ने बताया कि किशोर ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। परिजनों से जानकारी की जा रही है।

अजय का फाइल फोटो।

अजय का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed