{"_id":"699f575371217b42330bb24d","slug":"a-youth-from-badaun-died-in-a-road-accident-in-faridabad-haryana-badaun-news-c-123-1-sbly1018-158138-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदायूं के युवक की हरियाणा के फरीदाबाद में सड़क हादसे में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदायूं के युवक की हरियाणा के फरीदाबाद में सड़क हादसे में चली गई जान
Thu, 26 Feb 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
सैदपुर। हरियाणा के जिला फरीदाबाद में साेमवार रात हुए सड़क हादसे में वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना के रहने वाले टिंकू शर्मा (40) पुत्र रामसेवक शर्मा की मौत हाे गई। मंगलवार रात को परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो परिवार के लोग हरियाणा को रवाना हो गए।
पिता रामसेवक ने बताया कि उनको बेटा फरीदाबाद में मेहनत मजदूरी करता था। सोमवार शाम को वह घर आने के ठेकेदार के पास से निकला था। रात करीब किसी कार ने उसको टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने अज्ञात में शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। सोशल मीडिया के माध्यम से ठेकेदार को पता लगा कि कोई अज्ञात शव मोर्चरी में रखा है। उसने टिंकू शर्मा को फाेन लगाया लेकिन फोन बंद आया। काफी प्रयास के बाद भी जब संपर्क नहीं हुआ तो पिता रामसेवक से जानकारी ली कि वह घर पहुंचे या नहीं। उन्होंने कहा कि घर आने की बात तो बताई थी लेकिन घर नहीं आया है। इसके बाद ठेकेदार ने मोर्चरी पर पहुंचकर शव देखा तो पहचान की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मंगलवार को परिजन रवाना हुए। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद घर ले आए।