फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man who went to Kedarnath had a heart attack

Budaun News: केदरनाथ गए युवक को पड़ा हार्ट अटैक

Sat, 05 Jul 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to Kedarnath had a heart attack
मृतक गोविंद का फाइल फोटो
उद्यैती। क्षेत्र के दो दोस्त केदरनाथ धाम गए थे। वहां दोनों एक दूसरे से बिछुड़ गए। इसके बाद एक दोस्त को हार्ट अटैक पड़ गया। इसके बाद शव को उत्तराखंड की गौरी कुंड चौकी में रखा गया। दोस्त ढूंढता हुआ, वहां पहुंचा और शिनाख्त की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लेकर आ गए। मृतक अपने परिवार का एकलौता बेटा था।
विज्ञापन

उद्यैती शर्की निवासी गोविंद कुमार (23) पुत्र महेश कुमार चंड़ीगढ़ से 28 जून को केदारनाथ धाम अपने दोस्त विकास के साथ गए थे। दो जून को केदारनाथ धाम के दर्शन करके दोनों आ रहे थे। दोनों करीब 12 किमी चलने के बाद बिछुड़ गए। गौरी कुंड से पहले बारिश होने के कारण गोविंद रुक गया। इसी दौरान हार्टअटैक से उसकी मौत हो गयी। राहगीरों ने सड़क किनारे शव देखा तो गौरी कुंड चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव लेकर चौकी चली गई। इस दौरान गोविंद का दोस्त ढूंढता हुआ गौरी कुंड चौकी पहुंचा और उसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि शव पुलिस चौकी में रखा हुआ है। इस पर विकास चौकी पहुंचा और शिनाख्त की। घटना की जानकारी पर परिजन चौकी पहुंचे और पोस्टमाॅर्टम करवाकर शव को उद्यैती ले आएं। शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गोविंद इकलौता बेटा था।

मृतक गोविंद का फाइल फोटो

मृतक गोविंद का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed