फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man who went to get medicine for fever was injected by a quack, resulting in his death.

Budaun News: बुखार की दवा लेने गए युवक को झोलाछाप ने लगाया इंजेक्शन, मौत

Tue, 28 Oct 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to get medicine for fever was injected by a quack, resulting in his death.
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्हैदादपुर धोबई निवासी हरि सिंह (45) पुत्र रमेश रविवार की शाम को दवा लेने झोलाछाप के यहां गए थे। झोलाछाप के यहां तैनात स्टाफ ने उनको इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही हरि सिंह चक्कर खाकर गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद डॉक्टर क्लीनिक बंद कर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मृतक के बेटे सतेंद्र ने बताया कि पिता को कल बुखार आया। देर शाम को वह गांव में एक झोलाछाप के यहां दवा लेने चले गए। आरोप है कि वहां मौजूद स्टाफ ने उनको इंजेक्शन लगा दिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई। उनके पुत्र संतोष और ग्रामीण उन्हें सीएचसी सहसवान ले गए। यहां चिकित्सक ने हरी सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेज दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नही दी है। जांच व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed