फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man was subjected to a deadly attack while on his way to the field.

Budaun News: खेत पर जा रहे युवक पर किया जानलेवा हमला

Sat, 31 Jan 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A young man was subjected to a deadly attack while on his way to the field.
बदायूं। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर वीरमपुम में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित ताहिर खां ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर गाली-गलौज, मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित ताहिर खां ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह करीब 9:30 बजे जब वह अपने घर से खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव के नासिम और आसिफ ने उसे रोककर गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूसों से पीटकर जमीन पर गिरा लिया। किसी धारदार वस्तु से उसके चेहरे व सीने पर प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और बाइक से थाने की ओर जाने लगा तो आरोपियों ने दोबारा उसका रास्ता रोका। इस दौरान हमलावरों ने उसे डराने-धमकाने के साथ-साथ लाठियों से उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक धूम सिंह को सौंपी गई है। पुलिस घटना की सत्यता की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed