फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man was strangled to death for Rs 10,000

Budaun News: 10 हजार रुपये के खातिर गला घोंटकर युवक की हत्या

Sun, 29 Jun 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A young man was strangled to death for Rs 10,000
धर्मेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : mathura
बिसौली (बदायूं)। फैजगंज थानाक्षेत्र के गांव भवानीपुर में शुक्रवार शाम 10 हजार रुपये तगादा करने गए युवक को शराब तस्कर ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव अपने घर में छुपा दिया। शनिवार को युवक का भाई उसके घर पहुंचा और तलाशी ली शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गांव भवानीपुर निवासी मजदूर धर्मेंद्र उर्फ बुद्धि (32) पुत्र ओमप्रकाश चार साल से संभल के चंदौसी क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी महादेव में किराए का मकान लेकर पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। शुक्रवार शाम धर्मेंद्र अकेला गांव लौटा। वह अपने घर न जाकर पड़ोस के शराब तस्कर राजपाल के घर गया। धर्मेंद्र व राजपाल ने शराब पी। इस बीच धर्मेंद्र ने राजपाल से अपने 10 हजार रुपये का तगादा किया। इसको लेकर दोनों के बीच बहस व कहासुनी हो गई। इससे राजपाल आवेश में आ गया। उसने घर में रखी रस्सी से धर्मेंद्र का गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

राजपाल ने हत्या करने के बाद धर्मेंद्र के शव को एक कमरे में छुपा दिया। शनिवार सुबह धर्मेंद्र के बड़े भाई जुगेंद्र को उसके गांव में आने की जानकारी मिली। इस पर जुगेंद्र ने धर्मेंद्र की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। कुछ ग्रामीणों ने जुगेंद्र को बताया कि उसका भाई राजपाल के घर गया था। इसलिए उसका राजपाल पर शक गहरा गया। वह राजपाल के घर पहुंचा। राजपाल ने पहले तो धर्मेंद्र के घर आने की बात नहीं कबूली। जुगेंद्र ने राजपाल से एक कमरे में बंद ताले को खोलने को कहा। काफी जिद के बाद जब राजपाल ने कमरे का ताला खोला तो उसके अंदर धर्मेंद्र का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र के चेहरे पर अंगोछा बंधा था। वह औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। पीठ व गले पर निशान थे। जुगेंद्र ने उससे भाई को मारने का कारण पूछा। उसने बताया कि धर्मेंद्र के उस पर 10 हजार रुपये उधार के आ रहे थे। वह लगातार तगादा करता था। इसी बीच राजपाल ने मौके से भागने की भी कोशिश की, लेकिन जुगेंद्र व ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ बिसौली और एसओ रामेंद्र सिंह को ग्रामीणों ने हत्यारोपी राजपाल को सौंप दिया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने राजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

----------
प्रेम विवाह के बाद छोड़ दिया था गांव
ग्रामीणों ने बताया कि धर्मेंद्र ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके चलते वह पत्नी ममता व बच्चों के साथ चंदौसी में रहने लगा था। परिजनों को आशंका है कि राजपाल गांंव में अवैध तरीके से शराब बेचता है। धर्मेंद्र की हत्या वह अकेला नहीं कर सकता है। उसके साथ और भी लोग शामिल हो सकते है। धर्मेंद्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



- धर्मेंद्र की राजपाल पर 10 हजार रुपये की उधारी थी। दोनों की नशे में गाली गलौज के बाद मारपीट हुई। इस दौरान राजपाल ने उसके गले में रस्सी डालकर कस दी। इससे धर्मेंद्र की मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी साक्ष्यों को संकलित कर कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार सिंह, सीओ बिसौली

धर्मेंद्र का फाइल फोटो।

धर्मेंद्र का फाइल फोटो।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed