{"_id":"6975213c7eb8d0c495039fbd","slug":"a-young-man-riding-a-motorcycle-died-in-a-road-accident-while-his-companion-was-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1018-155750-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, साथी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, साथी जख्मी
विज्ञापन
सहसवान। किसी वाहन की टक्कर से उघैती थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर निवासी बाइक सवार सतेंद्र (28) पुत्र राम रहीस की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी अरमोद (26) पुत्र अजब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर निवासी सतेंद्र अपने साथी अरमोद के साथ शुक्रवार की शाम बाइक से सहसवान किसी काम से आए थे। रात करीब दस बजे दोनों घर लौट रहे थे। सहसवान-बिसौली मार्ग पर 10:30 बजे किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं हालत गंभीर देखते हुए अरमोद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी आ गए। शव देखकर परिजन बेसुध हो गए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। शिकायती पत्र व रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में घायल हुए युवक की मौत
बिनावर। गांव सिकरोडी निवासी बृजमोहन (35 साल) पुत्र हरिराम 22 जून को ट्रैक्टर से बरेली के भमोरा थाने की देवचरा बाजार में मक्का बेचने गए थे। सड़क पर खड़े होकर बृजमोहन अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली की पिन सही कर रहा था। इसी दौरान बरेली की ओर से आ रहे बजरफुट भरे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वह बुरी तरह घायल हो गया। परिवार के लोग उसे बरेली ले गए, जहां उसका उपचार कराया और घर ले आए। शुक्रवार की शाम उसकी घर पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। संवाद