फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man riding a bike was surrounded on the road and beaten with belts.

Budaun News: बाइक सवार युवक को रास्ते में घेरकर बेल्टों से की पिटाई

Mon, 09 Mar 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike was surrounded on the road and beaten with belts.
फैजगंज बेहटा। नौकरी के लिए बाइक से ऑनलाइन फार्म भरने जा रहे एक बाइक सवार युवक को रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने उसकी बेल्टों से पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने बाद में गांव पहुंचकर रात में कई राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सुरैनी पापड़ी निवासी रोहित पुत्र नंद किशोर बाइक से नौकरी का फार्म ऑनलाइन भरने चंदौसी जा रहा था। पुरानी रंजिश के चलते पहले से घात लगाए गांंव के ही दो लोगोें ने अन्य साथियों के साथ रोहित की बाइक ओवरटेक करके रोक ली। उसके बाद बेल्टों से मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसके शरीर पर गुम चोटें आईं हैं। 112 पीआरवी के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

आरोप है कि रात्रि में गांव में पहुंचकर हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग भी की, जिससे सनसनी फैल गई। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। हल्का इंचार्ज एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है। हथोड़े में बारूद भरकर धमाके किए गए हैं। पीड़ित पक्ष की अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है और न ही हमलावर और फायरिंग के आरोपी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed