{"_id":"674dfb9cc766b12e1400c710","slug":"a-young-man-hanged-himself-in-a-domestic-dispute-and-died-badaun-news-c-123-1-bdn1007-130322-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घरेलू विवाद में फंदे से लटक गया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घरेलू विवाद में फंदे से लटक गया युवक, मौत
विज्ञापन
मृतक विवेक के शव को सील करती पुलिस। संवाद
बिल्सी। कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव बरनीघाट में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अब तक की पुलिस जांच में घरेलू विवाद सामने आया है।
गांव बरनीघाट निवासी विवेक कुमार (27) पुत्र नेत्रपाल का घर के दो सदस्यों से अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार सुबह विवेक सोकर उठा और उसके बाद कमरे में चला गया। जब वह काफी देर तक घर में दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। फंदे पर लटका देख परिजनों की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
शव को फंदे से नीचे उतारा गया। सूचना पर कोतवाल आरएस पुंडीर फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि युवक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक की जांच में आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद ही सामने आया है।