फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man hanged himself after talking to his wife on the phone

Budaun News: फोन पर पत्नी से बात करने के बाद फंदे पर लटक गया युवक

Sat, 30 Aug 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself after talking to his wife on the phone
कादरचौक। पत्नी से परेशान एक युवक ने फोन पर उससे बात करने के बाद रात को गांव से बाहर नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने रात में तीन बजे पुलिस को बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र की मुहम्मदगंज चौकी के एक गांव की है। गांव का 37 वर्षीय युवक इटावा में ईंट भट्ठा में काम करता है। रात आठ बजे से देर रात तक उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की। वह अपनी पत्नी काे भट्ठा पर ही छोड़ आया था। उसने पत्नी से भट्ठा से वापस आने को कहा। इसे लेकर फोन पर काफी देर विवाद भी चला। आहत युवक ने पत्नी के व्यवहार से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। पत्नी भी नहीं आई। मृतक के तीन बच्चे हैं। गांव में चर्चा है कि युवक की पत्नी का ककराला के ही दूसरे समुदाय के युवक से संबंध हैं। उसके साथ वह भट्ठे पर रह रही है। गांव आने के लिए तैयार न होने पर ही युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed