{"_id":"693dac5aa32fbaefef013417","slug":"a-young-man-from-jakheli-died-in-an-accident-in-haryana-plunging-his-family-into-grief-badaun-news-c-123-1-bdn1036-152722-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हरियाणा में हुए हादसे में जखेली के युवक की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हरियाणा में हुए हादसे में जखेली के युवक की मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
जिला अस्पताल में गमगीन खड़े हरिकिशन के परिजन । संवाद
अलापुर। गांव जखेली निवासी हरिकिशन (42 साल) पुत्र हरपाल की हरियाणा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर गांव पहुंचे और अलापुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भिजवाया है। घटना के बाद से परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने बताया कि हरिकिशन हरियाणा के जिला फरीदाबाद के गांव नगला जोगियान में रहकर वेल्डर का काम करता था। शुक्रवार को उसे बुखार आ गया। इसके बाद वह बाइक लेकर दवा लेने गया। लौटते समय पुलिस चौकी सिकरी के पास अनियंत्रित होकर बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, परिजन उसके शव को घर लेकर शनिवार काे अलापुर थाना क्षेत्र के गांव जखेली पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भिजवा दिया। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया परिजनों की मांग पर पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। हादसा हरियाणा में हुआ है, बाकी कार्रवाई वहीं की जाएगी।