{"_id":"6a1ca0c0decb029b13071add","slug":"a-young-man-fed-up-with-domestic-troubles-committed-suicide-by-getting-hit-by-a-train-badaun-news-c-123-1-bdn1036-165143-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गृह क्लेश से तंग युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गृह क्लेश से तंग युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
बिसौली। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम नवाबपुरा निवासी एक युवक ने घरेलू कलह से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम पसर गया।
ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम नवाबपुरा निवासी जितेंद्र (40) शनिवार देर रात करीब 12 बजे आसफपुर-चंदौसी रेलवे लाइन के आउटर सिग्नल के पास पहुंचा। आशंका जताई जा रही है कि उसने उसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन संख्या 14007 सद्भावना एक्सप्रेस के सामने आकर अपनी जान दे दी। ट्रेन से कटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी बरेली मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला अस्पताल बरेली भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घरेलू विवाद और पारिवारिक तनाव से था परेशान
बताया जाता है कि मृतक जितेंद्र अपनी पत्नी निर्मला और 10 वर्षीय पुत्र अभय के साथ आसफपुर स्थित अपने नाना पीतम पाल के घर पर पिछले कई वर्षों से रह रहा था। परिजनों के अनुसार, वह कुछ समय से घरेलू विवाद और पारिवारिक तनाव से परेशान चल रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद