फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man drowned in Ganga on Magh Purnima, search continues

Budaun News: माघ पूर्णिमा पर गंगा में युवक डूबा, तलाश जारी

Thu, 13 Feb 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
A young man drowned in Ganga on Magh Purnima, search continues
कछला घाट पर युवक को तलाश करने पहुंचे परिजन। संवाद
कछला। माघ पूर्णिमा पर कछला के भागीरथ घाट पर गंगा स्नान करने आया युवक डूब गया। बृहस्पतिवार की सुबह से शाम तक युवक की तलाश में गोताखोर गंगा में जुटे रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवक के डूबने से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खेड़ा नवादा निवासी राधेश्याम (30) पुत्र ओमकार बुधवार को तहेरे भाई बब्बन के साथ गंगा स्नान करने कछला घाट पर आए थे। भीड़ अधिक होने के कारण दोनों मेले में बिछुड़ गए। इसके बाद दोनों ने अलग-अलग स्नान किया। जब देर रात तक राधेश्याम घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने बब्बन से पूछताछ के बाद तलाश शुरू की।
विज्ञापन

परिजन जब कछला पहुंचे तो खोजबीन के दौरान राधेश्याम के कपड़े श्मशान घाट की तरफ वाले घाट पर मिले। इससे परिजनों को उसके डूबने की आशंका हुई। इसके बाद गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। देर शाम तक तलाश जारी रही। मगर युवक का कुछ पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को भी गोताखोर युवक को गंगा में तलाश करते रहे। कछला चौकी इंचार्ज ने बताया कि शुक्रवार सुबह से फिर से युवक की गंगा में तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed