{"_id":"68d84e20fd25f44240083888","slug":"a-young-man-died-of-electrocution-while-repairing-an-inverter-badaun-news-c-123-1-sbly1018-147922-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इन्वर्टर ठीक कर रहे युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इन्वर्टर ठीक कर रहे युवक की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवार के लोग। संवाद
उघैती। इन्वर्टर ठीक कर रहे धरैरा के दीपक (22) को करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उनको बिसौली के निजी अस्पताल ले गए। जहां से हालत गंभीर देखते हुए सेंटर रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव धरैरा के रहने वाले दीपक (22) पुत्र नरेशपाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पिता के साथ ही खेती के काम में हाथ बंटाता था। शनिवार की सुबह को वह खेत पर गया था। पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह खेत से लौटकर आया तो उसके इन्वर्टर में कुछ खराबी आ गई थी। वह उसे ठीक कर रहा था कि अचानक करंट लगने से जमीन जा गिरा। यह देख परिवार के लोग दौड़े और उसको इलाज के लिए बिसौली के निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बरेली ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग निजी वाहन से बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। इधर, परिजन उसके शव को लेकर घर पहुंच गए। शव देख परिजन बेसुध हो गए। मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। रिश्तेदार व गांव के लोगों की भीड़ घर पर जाम हो गई।
-- -
10 माह पहले हुई थी युवक की शादी
युवक की शादी 10 माह पहले हुई थी। उसकी मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- --
इकलौता था दीपक, देखते ही देखते बुझ गया चिराग
नरेशपाल का इकलौता बेटा दीपक था, जिससे घर में रोशनी थी। परिवार की आंखों का तारा दीपक सभी का लाडला था। उसकी मौत से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। पिता का कहना कि देखते ही देखते बेटा हाथों से निकल गया। उन्हें पता होता तो इन्वर्टर को ठीक नहीं करने देते। रो-रोक वह अपने नसीब को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
पुलिस कार्रवाई से कर दिया मना
परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। परिवार के लोग पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना थाने पर नहीं आई है।
-- -- -- -
करंट से युवक की मौत
बदामूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा जुम्मी चौक पर करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मोहल्ला सोथा निवासी अनवर (26) जुम्मी चौक पर किराने की दुकान में काम करता है। शनिवार देर शाम को वह दुकान से घर लौट रहा था। वह दुकान से निकला कि बिजली बॉक्स छू जाने से उसे करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद