फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man died due to high tension line current

Budaun News: हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत

Sun, 17 Aug 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to high tension line current
रुप किशोर। फाइल फोटो
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र में दीवार की सफाई कर रहे युवक का हाथ हाइटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

गांव भगता नगला निवासी रूप किशोर (28) पुत्र कल्लू शुक्रवार सुबह अपने मकान की दीवार की सफाई कर रहा था। इसी दौरान मकान के पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से रूप किशोर का हाथ छू गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पहले परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस व ग्रामीणों के समझाने पर पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार हो गए। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत से उसके मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। सहसवान कोतवाल राजेंद्र सिंह बहादुर ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed