{"_id":"651ff8cf05769c640f0a4015","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-the-roof-badaun-news-c-123-1-sbly1004-5496-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सरकारी नौकरी नहीं मिली तो युवक फंदे से लटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सरकारी नौकरी नहीं मिली तो युवक फंदे से लटका, मौत
विज्ञापन
हजरतपुर क्षेत्र के विशुनपुरी में युवक की मौत के बाद घर के बाहर मौजूद भीड़। संवाद
म्याऊं (बदायूं)। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरी में मुनेंद्र (33) ने शुक्रवार सुबह अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। युवक काफी पढ़ा लिखा था लेकिन उसे सरकारी नौकरी नहीं मिली थी। वह काफी समय से अवसाद में चल रहा था।
ग्राम विशुनपुरी निवासी मुनेंद्र पुत्र प्रताप दो भाइयों में छोटा था। परिवार वालों के अनुसार मुनेंद्र पढ़ाई-लिखाई में अच्छा था। उसने बीएड और बीटीसी भी कर ली थी लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसे सरकारी नौकरी नहीं मिल रही थी। उसकी तीन साल पहले मिथलेश के साथ शादी हुई थी। इस समय मुनेंद्र केवल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
बड़े भाई अरविंद के मुताबिक जब मुनेंद्र की सरकारी नौकरी नहीं मिली तो वह शराब पीने लगा। वह रोजाना शराब पीकर परिवार में क्लेश भी करने लगा था। वह अवसाद में था। शुक्रवार सुबह परिवार वाले कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान मुनेंद्र ने अपने कमरे में बिजली के केबल के फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद परिवार वालों ने जब उसका शव फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। बाद में पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़ा भाई अरविंद वाहन चालक है। वह किराये पर कार चलाकर परिवार का गुजारा कर रहा है।