फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A woman insisted on living with her brother-in-law; her father-in-law filed a complaint at the police station.

Budaun News: जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला, ससुर ने थाने में दी तहरीर

Wed, 07 Jan 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A woman insisted on living with her brother-in-law; her father-in-law filed a complaint at the police station.
बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता अपने सगे जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। ससुर ने इस संबंध में थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला रामपुर के कस्बा शाहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके पुत्र की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ हुई थी। कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में उसकी पुत्रवधू अपने सगे बहनोई से मोबाइल पर बातचीत करने लगी। इसे लेकर घर में कई बार विवाद भी हुआ।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उसने इस संबंध में अपने समधी को भी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। कुछ समय बाद उसकी पुत्रवधू घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर बिना बताए अपने जीजा के पास चली गई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed