फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A woman injured in a road accident died during treatment.

Budaun News: मार्ग दुर्घटना में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Fri, 07 Nov 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A woman injured in a road accident died during treatment.
मृतका सविता का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव बंसतनगर के निकट रविवार की शाम शादी समारोह से लौटते वक्त बाइक तेज रफ्तार पिकअप से बचते हुए अनियंत्रित हो गई और काफी दूर तक फिसलती गई। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी। बुधवार की रात जिला मुख्यालय पर एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या पांच की प्रजापति कॉलोनी निवासी बब्लू प्रजापति और उनकी पत्नी सविता देवी (35) और उनका पुत्र अनमोल बदायूं नगला निवासी अपने साले महेंद्र की पुत्री के विवाह में शामिल होने के लिए रविवार को अपनी बाइक से गया था। घर लौटते समय बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव बसंतनगर के निकट सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से बचने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार सविता देवी और बबलू घायल हो गए।
विज्ञापन

सविता देवी के सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें बदायूं के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान सविता देवी ने बुधवार की रात दम तोड़ दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को नहीं दी है। बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों ने सविता का कछला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed