फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A woman died of fever in Machlai village, dengue mosquito larvae found in neighbour's house

Budaun News: मचलई गांव में महिला की बुखार से मौत, पड़ोसी के घर मिला डेंगू मच्छर का लार्वा

Wed, 20 Aug 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A woman died of fever in Machlai village, dengue mosquito larvae found in neighbour's house
मचलई गांव में लार्वा चेक करते कर्मचारी। संवाद
गुलड़िया। गांव मचलई में बीमारी से विवाहिता की मौत सोमवार को हो गई। विवाहिता सालभर से बीमार चल रही थी। सोमवार को उसे बुखार आया था।
विज्ञापन

बुखार की बात सामने आने पर मंगलवार की सुबह मलेरिया टीम गांव पहुंची और घर-घर लार्वा की जांच की गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को दवा दी। 41 लोगों की जांच की गई, जिसमें मलेरिया व डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। गांव में फॉगिंग के साथ ही कीटनाशक दवा का छिड़काव भी कराया गया है।

विकास क्षेत्र जगत के गांव मचलई निवासी शशि गुप्ता (45) की बीमारी के चलते सोमवार को मौत हो गई। उनका एक साल से बरेली में इलाज चल रहा था। सोमवार को घर पर उनको बुखार आया और मौत हो गई। जानकारी पर मंगलवार को जगत सीएचसी से डॉक्टरों की टीम गांव पहुंच गई।
विज्ञापन

मृतका के परिवार से जानकारी ली और घर में रखे कूलर की किट में डेंगू मच्छर के लार्वा की जांच की। मलेरिया विंग की टीम ने घर-घर लार्वा की जांच की तो कई घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया है। पड़ोसी सूरज गुप्ता के घर में रखे कूलर की किट में डेंगू का लार्वा मिलने के बाद घर के पास की नाली में लार्वा नष्ट करने के लिए छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शिविर में 41 लोगों की मलेरिया की किट से जांच की गई। कोई मरीज मलेरिया व डेंगू से संक्रमित नहीं मिला। टीम में डीबीसी सुमित कुमार, प्रशांत कुमार, आकाश, अभिषेक कुमार, फील्ड वर्कर शिवम्, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।

मचलई गांव में लार्वा चेक करते कर्मचारी। संवाद

मचलई गांव में लार्वा चेक करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed