{"_id":"6807f07a8bec1effff0dbc11","slug":"a-woman-committed-suicide-by-consuming-poisonous-substance-badaun-news-c-123-1-bdn1008-138038-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जहरीला पदार्थ खाकर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जहरीला पदार्थ खाकर महिला ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर। थानाक्षेत्र के गांव कुपरी में सोमवार शाम एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
गांव कुपरी निवासी बवीता (45) पत्नी रघुनंदन ने सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इस वजह से शव का विसरा प्रिवर्ज किया गया है। इधर, परिजन आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह नहीं बता सके। परिजनों ने बताया कि महिला की अचानक तबीयत खराब हुई थी। वहीं, डॉक्टर के इलाज के दौरान मेडिकल परीक्षण में महिला के संदिग्ध जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि हुई थी। महिला की चार बेटी व एक बेटा है। इनमें एक बेटा व बेटी की शादी हो चुकी है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। अलापुर एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से आरोप प्रत्यारोप की तहरीर नहीं आई है। तहरीर व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।