फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A warm welcome to the youth who returned from Kedarnath Yatra

Budaun News: केदारनाथ की पद-यात्रा से लौटे युवक का जोरदार स्वागत

Tue, 29 Jul 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A warm welcome to the youth who returned from Kedarnath Yatra
केदारनाथ की पद यात्रा करके लौटे चेतन शर्मा का स्वागत करते लोग। संवाद
कुंवरगांव। नगर निवासी एक युवक ने केदारनाथ की यात्रा पैदल कर डाली। 18वें दिन लौटकर आने पर नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। चेतन शर्मा के यहां पहुंचने पर मालाएं पहनाकर बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया गया। नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। बाद में समाजसेवी उदयवीर सिंह की ओर से आयोजित नगर के खाटू श्याम धाम मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया गया था। चेतन ने बताया कि सेना में भर्ती होकर वह देश की सेवा करना चाहते है, इसी मनोकामना को लेकर वह घर से पैदल यात्रा को निकले थे। उन्होंने हरिद्वार से गंगाजल ले जाकर केदारनाथ का जलाभिषेक किया। वापसी हरिद्वार से कुंवरगांव तक डाक कांवड़ लेकर आए और नगर स्थित शिवालयों में जलाभिषेक किया। इस अवसर पर मनु सिंह, पुत्तूलाल गुप्ता, डाॅ. घनेंद्र पाल सिंह, महिपाल रस्तोगी, देवेश सक्सेना, महीतोष शर्मा, नितिन शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed