फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A wall fell on two sisters who had gone to fetch water, one died after being buried under it

Budaun News: पानी भरने गईं दो बहनों पर गिरी दीवार, दबकर एक की मौत

Sat, 29 Jun 2024 03:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
A wall fell on two sisters who had gone to fetch water, one died after being buried under it
घटना स्थल जांच करती पुलिस। संवाद
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम दियोरीजीत में शुक्रवार दोपहर दो मासूम बहनों के ऊपर कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे में दबकर स्वाति की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन नन्ही उर्फ रावी घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम दियोरीजीत निवासी अरविंद कुमार खेतीबाड़ी करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा दीपेश (9) शुक्रवार अपराह्न एक बजे घर के नजदीक खेल रहा था। उससे छोटी स्वाति (6) और सबसे छोटी नन्ही उर्फ रावी (3) घर के सामने गली में कमंडल लेकर सरकारी नल पर पानी भरने गईं थीं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बहनों ने सरकारी नल चलाकर अपना कमंडल भर लिया था। वह घर लौटने ही वाली थीं कि तभी उनके पड़ोसी मोहम्मद नसीम पुत्र अमीनउद्दीन के घर की पिछली दीवार गली में भरभराकर गिर गई, जिससे सरकारी नल और दोनों बहनें दब गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों का कहना है कि कच्ची दीवार काफी मोटी थी। वह काफी पुरानी हो चुकी थी और कुछ गली की ओर झुक भी गई थी। मोहल्ले वाले कई बार दीवार गिराने को कह चुके थे, लेकिन मकान मालिक ने अपनी मजबूरी बताकर दीवार नहीं गिरवाई। नतीजा यह रहा कि वह शुक्रवार दोपहर गली में ढह गई।
यह देखकर अरविंद के परिवार वाले और मोहल्ले के कई लोग दौड़कर आ गए। उन्होंने तुरंत ही मलबा हटाना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया, लेकिन तब तक स्वाति की मौत हो चुकी थी, जबकि नन्ही उर्फ रावी के ऊपर मलबा कम गिरा था। वह घायल हो गई। परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन करने के बाद बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


गली में और लोग होते तो वह भी दब जाते
शुक्रवार दोपहर हादसे के दौरान अगर गली में और लोग मौजूद होते ताे शायद वह भी दब जाते। नसीम के घर की पिछली दीवार काफी मोटी थी। उसके मलबे से ही पूरी गली पट गई। लोगों को निकलने तक की जगह नहीं बची। हादसे के बाद लोगों को मलबे के ऊपर से गुजरना पड़ा।

घटना स्थल जांच करती पुलिस। संवाद

घटना स्थल जांच करती पुलिस। संवाद

घटना स्थल जांच करती पुलिस। संवाद

घटना स्थल जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed