{"_id":"694466408d2680ca530a697c","slug":"a-vehicle-collided-with-a-motorcycle-on-the-highway-injuring-two-young-men-badaun-news-c-123-1-sbly1006-153081-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे पर वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे पर वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल
विज्ञापन
बिल्सी। शाहबाद-कछला हाईवे पर गांव गुधनी के पास बुधवार की रात एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
क्षेत्र के गांव बुधनगर निवासी कन्हैया पुत्र केदार सिंह और बिल्सी के मोहल्ला संख्या आठ निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह बाइक से बिसौली की ओर से नगर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे गांव गुधनी के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे।