{"_id":"67c208372217c9e6b2008939","slug":"a-two-year-old-innocent-child-fell-into-a-trough-while-playing-and-died-badaun-news-c-123-1-sbly1018-135014-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेलते समय हौद में गिरा दो साल का मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेलते समय हौद में गिरा दो साल का मासूम, मौत
Sat, 01 Mar 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
तेजस का फाइल फोटो।
बदायूं। कुंवरगांव कस्बे में दो साल के मासूम की खेलते समय घर के दरवाजे पर बनी हौद में गिरकर मौत हो गई। हौद में पानी भरा था। परिजनों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। बालक को जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मासूम के पिता दक्षिण अफ्रीका से भारत के लिए चल दिए हैं।
कुंवरगांव कस्बे के रहने वाले विजय प्रताप पत्नी व दो साल के बेटे तेजस व बेटी ईशू के साथ दिल्ली में रहते हैं। वह दक्षिण अफ्रीका में नौकरी करते हैं। करीब पांच दिन पहले पत्नी अनीता कुंवरगांव में बच्चों समेत घर में आईं थीं। विजय दक्षिण अफ्रीका में ही थे। शुक्रवार की सुबह दस बजे तेजस अपने बाबा के साथ खेल रहा था। परिवार के अन्य लोग घर के काम में लगे थे।
बाबा के मोबाइल पर फोन कॉल आई तो वह घर के अंदर चले गए। तेजस बाहर ही खेलता रह गया। फोन से बात करके बाबा लौटे तो तेजस दिखाई नहीं दिया। आसपास देखा, लेकिन कहीं उसका सुराग नहीं लगा। देखते ही देखते परिवार के लोग भी वहां आ गए और तेजस को खोजने लगे। घर के दरवाजे पर बनी पानी के हौद पर नजर गई तो तेजस उसमें दिखाई दिया। उसे पानी से निकालकर परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मासूम की मौत की खबर सुनते ही मां अनीता बेसुध हो गईं। दादी व परिवार के लोगों में चीत्कार मच गई। परिजन बच्चे के शव को लेकर घर चले गए। पिता को बेटे की मौत की खबर दी गई। इसके बाद वह भारत के लिए चल दिए।