फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A two-member team will investigate the matter of offering namaz in the school.

Budaun News: स्कूल में नमाज पढ़वाने के मामले की दो सदस्यीय टीम करेगी जांच

Mon, 09 Mar 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A two-member team will investigate the matter of offering namaz in the school.
बदायूं। ब्लॉक अंबियापुर के गांव रिसौली स्थित जूनियर हाईस्कूल में सामूहिक रूप से नमाज अदा कराए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला शासन स्तर तक पहुंच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है। बीएसए ने इस मामले में जांच को दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रिसौली के जूनियर हाई स्कूल परिसर में सामूहिक रूप से नमाज अदा किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न संगठनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद यह प्रकरण जिले से होते हुए शासन स्तर तक पहुंच गया।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। यह टीम पूरे प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंपेगी। जांच के दौरान स्कूल के शिक्षकों, स्टाफ और अन्य संबंधित लोगों से भी जानकारी ली जाएगी। बताया जा रहा है कि टीम स्कूल पहुंचकर यह पता लगाएगी कि नमाज किस परिस्थितियों में पढ़वाई गई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद मामले का तुरंत संज्ञान लिया गया है। जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है, जो जल्द ही मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी। -वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed