फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A trolley filled with laborers overturned at Ranet intersection, teenager killed, 45 injured

Budaun News: रानेट चौराहे पर मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी, किशोर की मौत, 45 घायल

Sat, 25 Feb 2023 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
A trolley filled with laborers overturned at Ranet intersection, teenager killed, 45 injured
(24 बीडीएन-36)स्वास्थ्य केंद्र में घायलो को देखने पहुची एसडीएम ज्योति शर्मा।संवाद
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में रानेट चौराहे के पास शुक्रवार देर शाम मजदूरों को लेकर लौट रही ट्रॉली पंक्चर होने से पलट गई, जिसके नीचे दबकर 13 वर्षीय अजय की मौत हो गई जबकि करीब 45 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीत्कार मच गई। सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार शाम करीब सात बजे हुआ। उस वक्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली करीब 50-60 मजदूरों को लेकर उघैती के गदगांव से बिसौली आ रही थी। मजदूरों के मुताबिक यह ट्रैक्टर बिसौली के मौर्य कॉलोनी निवासी रोहताश का है। उसे चालक सुभाष चला रहा था। रोहताश गदगांव में पेशगी पर खेत लेकर फसल कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उसने अपने खेत में आलू की खोदाई कराई थी। इससे वह बिसौली व आसपास के मजदूरों को ले गया था। शाम सात बजे बिसौली लौटने समय रानेट चौराहे के पास ट्रॉली का पहिया पंक्चर हो गया, जिससे ट्रॉली सड़क पर पलट गई। इससे अधिकतर मजदूर ट्रॉली से कूद गए लेकिन गुलाब बाग मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय अजय पुत्र जसवंत दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में 15 वर्षीय रूचि, प्रदीप (15), उसकी बहन मनीषा (16), राजबाला (15), उसकी बहन ब्रजबाला (16), भाई अवधेश (18), निशा (15), सोनू (15), द्रोपदी (17), दीपक (15), मुन्नी (50), नारायणदास (60) और जसवंत समेत करीब 45 मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम ज्योति शर्मा, सीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला और तहसीलदार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी मजदूरों को ट्रॉली से निकाला गया। उन्हें क्षेत्र के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


10 एंबुलेंसों से भेजे गए घायल
- हादसे के बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई थी। एसडीएम के आदेश पर आसपास से 10 एंबुलेंस को बुला लिया गया। फिर उनसे सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से कुछ घायलों को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में जिन लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। वह घटनास्थल से अपने घर चले गए।

(24 बीडीएन-36)स्वास्थ्य केंद्र में घायलो को देखने पहुची एसडीएम ज्योति शर्मा।संवाद

(24 बीडीएन-36)स्वास्थ्य केंद्र में घायलो को देखने पहुची एसडीएम ज्योति शर्मा।संवाद

(24 बीडीएन-36)स्वास्थ्य केंद्र में घायलो को देखने पहुची एसडीएम ज्योति शर्मा।संवाद

(24 बीडीएन-36)स्वास्थ्य केंद्र में घायलो को देखने पहुची एसडीएम ज्योति शर्मा।संवाद

(24 बीडीएन-36)स्वास्थ्य केंद्र में घायलो को देखने पहुची एसडीएम ज्योति शर्मा।संवाद

(24 बीडीएन-36)स्वास्थ्य केंद्र में घायलो को देखने पहुची एसडीएम ज्योति शर्मा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed