{"_id":"6a1c9ebd51274f75a500f325","slug":"a-tree-branch-fell-on-a-farmer-crushing-him-to-death-badaun-news-c-123-1-bdn1036-165194-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पेड़ की टहनी किसान के उपर गिरी, दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पेड़ की टहनी किसान के उपर गिरी, दबकर मौत
विज्ञापन
बिसौली। तहसील क्षेत्र में रविवार शाम आए तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गांव सैंडल निवासी 48 वर्षीय किसान एवरन के ऊपर वृक्ष की टहनी टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में वह आ गए। इससे उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, एवरन रविवार शाम अपने खेत पर फसल की स्थिति देखने गए थे। इसी दौरान मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह रास्ते में रामनिवास के खेत पर बने देवस्थान के पास स्थित ब्रह्मदेव पीपल के विशाल वृक्ष के नीचे खड़े हो गए। तभी तेज तूफान के चलते वृक्ष की भारी डाल टूटकर सीधे देवस्थान पर आ गिरी, जिसकी चपेट में आकर एवरन गंभीर रूप से घायल हो गए और मलबे के नीचे दब गए।
सूचना पर ग्रामीणों ने तत्काल एवरन को बिसौली के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी मंजू, आठ वर्षीय बेटी लकी और दो वर्षीय बेटी आराध्या हैं। एवरन चार भाइयों में सबसे बड़े थे। संवाद