फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A train to Lucknow via Badaun from Kasganj will start today.

Budaun News: कासगंज से बदायूं होते हुए लखनऊ के लिए आज से शुरू होगी ट्रेन

Sun, 26 Jul 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A train to Lucknow via Badaun from Kasganj will start today.
पत्रकारों से वार्ता करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा (बीच में)। संवाद
बदायूं। कासगंज से बदायूं होते हुए लखनऊ को जाने वाली विशेष रेलगाड़ी (05018) को हरी झंडी उझानी रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा दिखाएंगे। इसके बाद 15312/15311 कासगंज-ऐशबाग-कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि 26 जुलाई को जिले व उझानी क्षेत्र के लिए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। अब कासगंज से उझानी-बदायूं होते हुए ऐशबाग (लखनऊ) के लिए रोजाना सीधी ट्रेन का संचालन होगा। रविवार को उद्घाटन विशेष ट्रेन उझानी से दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

बदायूं स्टेशन पर दोपहर 12:15 बजे पहुंचेगी और 12:17 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली व मोहिबुल्लापुर होते हुए रात 9:10 बजे ऐशबाग (लखनऊ) पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह केवल नई रेल सेवा का शुभारंभ नहीं, बल्कि जनपद बदायूं और उझानी क्षेत्र के लाखों लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने का ऐतिहासिक अवसर है। इस रेल सेवा से विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों व आम यात्रियों को राजधानी लखनऊ तक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

कहा कि जिले को लगातार दूसरी बड़ी रेल सौगात मिल रही है। कुछ समय पूर्व जनपद को दिल्ली के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस की सुविधा मिली थी। वहीं, दिल्ली में छात्रों के चल रहे प्रदर्शन पर कहा कि छात्रहित में राजनीति न की जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर काम कर रहे है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed